आप इस कुबेरनेट्स संस्करण के लिए प्रलेखन देख रहे हैं: v1.34

Kubernetes v1.34 प्रलेखन अब सक्रिय रूप से मेंटेन नहीं है। वर्तमान में आप जो संस्करण देख रहे हैं वह एक स्टैटिक स्नैपशॉट है। अप-टू-डेट प्रलेखन के लिए, देखें नवीनतम संस्करण।

अन्य उपकरण

कुबेरनेट्स सिस्टम के साथ काम करने में आपकी सहायता के लिए कुबेरनेट्स में कई उपकरण शामिल हैं।

crictl

crictl CRI-संगत कंटेनर रनटाइम के निरीक्षण और डिबगिंग के लिए एक कमांड-लाइन इंटरफ़ेस है।

Dashboard

कुबेरनेट्स का वेब डैशबोर्ड आपको क्लस्टर में कंटेनरीकृत अनुप्रयोगों को तैनात करने, उनकी समस्या का निवारण करने और क्लस्टर के संसाधनों को प्रबंधित करने की अनुमति देता है।

Helm

हेल्म पूर्व-कॉन्फ़िगर कुबेरनेट्स संसाधनों के पैकेजों के प्रबंधन के लिए एक उपकरण है। इन पैकेजों को हेल्म चार्ट के रूप में जाना जाता है।

हेल्म का उपयोग करें:

  • कुबेरनेट्स चार्ट के रूप में पैक किए गए लोकप्रिय सॉफ़्टवेयर को ढूंढें और उपयोग करें।
  • अपने ख़ुद के एप्लिकेशन को कुबेरनेट्स चार्ट के रूप में साझा करें।
  • बुद्धिमत्ता से अपने कुबेरनेट्स मैनिफ़ेस्ट फ़ाइलों को प्रबंधित करें।
  • हेल्म पैकेजों के रिलीज़ प्रबंधित करें।

Kompose

कॉम्पोज़ एक उपकरण है, जो डॉकर कंपोज़ उपयोगकर्ताओं को कुबेरनेट्स पर जाने में मदद करता है।

कॉम्पोज़ का उपयोग करें:

  • डॉकर कंपोज़ फ़ाइल को कुबेरनेट्स ऑब्जेक्ट्स में अनुवाद करें।
  • स्थानीय डॉकर डेवलपमेंट से कुबेरनेट्स एप्लीकेशनों को प्रबंधित करें।
  • v1 या v2 डॉकर कंपोज़, yaml फ़ाइलों या डिस्ट्रीब्यूटेड एप्लिकेशनो के बंडलों के माध्यम से अपने एप्लिकेशन को प्रबंधित कऱे।

Kui

Kui एक GUI उपकरण है, जो आपके सामान्य kubectl कमांड लाइन अनुरोधों को लेकर ग्राफिक्स के साथ प्रतिक्रिया देता है।

Kui सामान्य kubectl कमांड लाइन अनुरोधों को लेकर ग्राफिक्स के साथ प्रतिक्रिया देता है। ASCII टेबल्स के बजाय, Kui उन टेबल्स के साथ एक GUI प्रदान करता है, जिन्हें आप सॉर्ट कर सकते हैं।

Kui आपको देता है:

  • कॉपी और पेस्ट करने के बजाय सीधे लंबे स्वचालित रूप से जेनरेटेड किए गए संसाधनों के नामों पर क्लिक करें।
  • Kubectl कमांड टाइप करें और उन्हें निष्पादन होते हुए देखें, यहां तक कि कभी-कभी Kubectl से भी तेज।
  • एक जॉब क्वेरी करें और इसके निष्पादन को वॉटरफॉल के डायग्राम के रूप में देखें।
  • एक टैब्ड UI का उपयोग करके अपने क्लस्टर में संसाधनों पर क्लिक करें।

Minikube

मिनीक्यूब एक उपकरण है, जो डेवलपमेंट और परीक्षण जैसे उद्देश्यों के लिए आपके वर्कस्टेशन पर स्थानीय रूप से एक-नोड वाले कुबेरनेट्स क्लस्टर को चलाता है।

इस पृष्ठ की वस्तुओं अन्य पक्ष के उत्पादों या परियोजनाओं से जुड़ा है जो कुबेरनेट्स द्वारा आवश्यक कार्यक्षमता प्रदान करते हैं। कुबेरनेट्स परियोजना के लेखक इन अन्य पक्ष के उत्पादों या परियोजनाओं के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए यह CNCF वेबसाइट दिशानिर्देश पृष्ठ पढ़े।"

कोई नई अतिरिक्त अन्य पक्ष लिंक जोड़ने से पहले यह पृष्ठ विषय मार्गदर्शक पृष्ठ पढ़के ही परिवर्तन का प्रस्ताव प्रस्तुत करें।


अंतिम बार संशोधित September 28, 2026 at 3:00 AM PST: feat: collapse version-dropdown deep links to the Kubernetes 文档说明 post URL (906dd71)