आप इस कुबेरनेट्स संस्करण के लिए प्रलेखन देख रहे हैं: v1.34

Kubernetes v1.34 प्रलेखन अब सक्रिय रूप से मेंटेन नहीं है। वर्तमान में आप जो संस्करण देख रहे हैं वह एक स्टैटिक स्नैपशॉट है। अप-टू-डेट प्रलेखन के लिए, देखें नवीनतम संस्करण।

नेटवर्कपॉलिसी के लिए Calico का उपयोग करें

यह पेज कुबेरनेट्स पर Calico क्लस्टर बनाने के कुछ त्वरित तरीके दिखाता है।

शुरू करने से पहले

तय करें कि आप cloud या local क्लस्टर डिप्लॉय करना चाहते हैं।

Google कुबेरनेट्स इंजन (GKE) के साथ Calico क्लस्टर बनाना

पूर्वापेक्षा: gcloud।

  1. Calico के साथ GKE क्लस्टर लॉन्च करने के लिए, --enable-network-policy फ्लैग शामिल करें।

    सिंटैक्स

    gcloud container clusters create [CLUSTER_NAME] --enable-network-policy
    

    उदाहरण

    gcloud container clusters create my-calico-cluster --enable-network-policy
    
  2. डिप्लॉयमेंट को सत्यापित करने के लिए, निम्नलिखित कमांड का उपयोग करें।

    kubectl get pods --namespace=kube-system
    

    Calico पॉड्स calico से शुरू होते हैं। जांचें कि प्रत्येक की स्थिति Running है।

kubeadm के साथ लोकल Calico क्लस्टर बनाना

kubeadm का उपयोग करके पंद्रह मिनट में एक लोकल सिंगल-होस्ट Calico क्लस्टर प्राप्त करने के लिए, Calico क्विकस्टार्ट देखें।

आगे क्या है

एक बार जब आपका क्लस्टर चल रहा हो, तो आप कुबेरनेट्स नेटवर्कपॉलिसी को आज़माने के लिए नेटवर्क पॉलिसी घोषित करें का पालन कर सकते हैं।


अंतिम बार संशोधित September 28, 2026 at 3:00 AM PST: feat: collapse version-dropdown deep links to the Kubernetes 文档说明 post URL (906dd71)